कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

23 को नगर निगम क्षेत्र में निकलेगा ‘खिलौना दान रथ
कोरबा, 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में अलग-अलग गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 23 सितंबर 2026 को नगर निगम क्षेत्र में ‘खिलौना दान रथ’ निकाला जाएगा।
इस अभिनव पहल के माध्यम से जिले के परिवारों से अपील की गई है कि बच्चों के बड़े हो जाने अथवा उपयोग में नहीं आने वाले साफ-सुथरे, सुरक्षित और उपयोग योग्य खिलौनों को घर में पड़े रहने देने के बजाय आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों तक पहुंचाएं। आपका दिया हुआ एक खिलौना किसी बच्चे के लिए खेल का साधन ही नहीं, बल्कि उसके चेहरे पर खिलने वाली एक नई मुस्कान और मन में जगने वाली नई कल्पना बन सकता है।
इसी सोच के साथ जिला प्रशासन ने जिले वासियों से संवेदनशील भागीदारी की अपील की है। 23 सितंबर को ‘खिलौना दान रथ’ जब आपके क्षेत्र से गुजरे, तो घर से एक खिलौना जरूर निकालें। हो सकता है आपका दिया हुआ वह छोटा-सा खिलौना किसी बच्चे के लिए बहुत बड़ी खुशी बन जाए।
आइए, अपने घर की एक छोटी-सी खुशी किसी और बच्चे के बचपन के नाम करें।
एक खिलौना दान करें और किसी चेहरे पर मुस्कान लाने का माध्यम बनें।
……………..
मेगा आयुर्वेद चिकित्सा षिविर का आयोजन सियान सदन में 23 को
कोरबा 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत आयुर्वेद चिकित्सा परंपरा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से सियान सदन घंटाघर कोरबा में किया गया है। इस शिविर में नागरिकों का आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य परीक्षण, रोगों की पहचान एवं उपचार होगा।
,आयुष स्वास्थ्य षिविर में सियान सदन घंटाघर कोरबा में पुराना बुखार, टाइफाइड, सर्दी, गठिया बात, जोड़ो का दर्द, ,पेट की समस्याओं, त्वचा रोग, ब्लड प्रेशर मधुमेह, थायराइड, मूत्र रोग ,पाइल्स बवासीर, स्त्री रोगों एवं पंचकर्म परामर्श विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर परामर्श प्राप्त करें।
……………….
जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा में उद्यमिता जागरूकता षिविर संपन्न
कोरबा 22 सितंबर 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा गत दिवस जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा के सभा कक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।
कार्यक्रम में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के प्रबंधक, श्री तरूण कुमार राठिया एवं पीएमएफएमई के डीआरपी श्री नरेश खुंटे तथापीएमएफएमई के जिला नोडल श्री रवि जायसवाल के द्वारा योजनओं की जानकारी दी गई। इस जागरूकता शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई है। इस योजना में बताया गया कि विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना लागत का 01 लाख 1.00 करोड़ तक की ऋण की सुविधा बैंक के माध्यम से स्वीकृत होने पर 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता दी जाती है। इसमें 18 वर्ष से अधिक के कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य प्रसंस्करण योजना ( पीएमएफएमई ) खाद्य पर आधारित उत्पाद जैसे- बड़ी, आचार, पारंपरिक मिठाईयां, ब्रेड, मिक्चर, नमकीन, सेवई, आटा चक्की, हालर मिल, मिनी राईस मिल इत्यादि को योजना में शामिल किये जाने की जानकारी दी गई।
…………………..
बुधवारी बाजार स्थित आदिवासी शक्ति पीठ में 23 सितंबर को होगा वृहद स्वास्थ्य शिविर
सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य साइबर जागरूकता कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
कोरबा, 22 सितंबर 2026/ जिले में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक करने तथा जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे बुधवारी बाजार स्थित आदिवासी शक्ति पीठ में बृहद स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य साइबर जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत इस अवसर पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे 23 सितंबर को बुधवारी बाजार स्थित आदिवासी शक्ति पीठ में आयोजित बृहद स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में अपनी सहभागिता निभाएं।
……………….
नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर को,
लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति से होगा निराकरण, समय और धन की होगी बचत
कोरबा 22 सितंबर 2026/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2026 की चतुर्थ नेशनल लोक अदालत का आयोजन आगामी 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। इसे लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा आम नागरिकों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दिया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा ने आमजनों से अपील की है कि वे नेशनल लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों के साथ-साथ प्री- लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए आगे आएं।
नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के अलावा प्री-लिटिगेशन मामलों का भी पक्षकारों की आपसी सहमति एवं सुलहसमझौते के आधार पर निराकरण किया जाता है। लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलने के साथ ही समय और धन की बचत होती है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिले के नागरिकों को लोक अदालत के इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। प्राधिकरण ने आमजनों से अपील की है कि वे 12 दिसंबर 2026 को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अपने लंबित अथवा प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के समाधान के लिए आगे आएं और आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का निराकरण कराएं। ‘‘आपसी समझौता है बेहतर उपाय,लोक अदालत में प्रकरणों का निराकरण कर नेशनल लोक अदालत का लाभ उठाए‘‘
…………………
स्पेशल लोक अदालत 21 नवंबर को चेक बाउंस के मामले निपटाएंगे
कोरबा 22 सितंबर 2026/ चेक बाउंस से जुडे़ न्यायालय में लंबित मामलों का अब राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया जा सकेगा। इसके लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा ने जिला न्यायालय एवं तालुका न्यायालयों के स्तर पर आयोजित होने वाली इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाने हेतु आमजन से अपील की है।
…………….
लोककला उत्सव का आयोजन 23 को
कोरबा 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत स्व-सहायता समूह की दीदीयों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्षनी एवं लोक कला उत्सव का आयोजन 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया है।
………………..
सेवा मेरा योगदान के तहत सर्वमंगला-हसदेव नदी घाट में कार्यक्रम का आयोजन 24 सितंबर को
कोरबा 22 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा मेरा योगदान के अंतर्गत नदी घाट की सफाई की जायेगी। कार्यक्रम का आयोजन हसदेव नदी – सर्वमंगला घाट में 24 सितंबर को प्रातः 8 बजे किया गया है।
………………
जिला स्तरीय रोजगार मेला 23 को
कोरबा 22 सितंबर 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के द्वारा 23 सितंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – एच.एस.कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स, निहारिका, कोरबा, द रॉयल हंटर, बाल्को, कोरबा, संजय इंडस्ट्रीज, रजगामार, कोरबा, ए.सी.एम.ई. एजुकेशन सॉल्यूशन, प्राईवेट लिमिटेड, आईसेक्ट, कोसाबाड़ी, कोरबा, जिफ्सा, टी.पी.नगर, कोरबा, श्रमिन, टैंलेंट प्राईवेट लिमिटेड, रैंड स्टील प्राईवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा विभिन्न्ा पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – साईट इंजीनियर, सेल्स एक्जक्यूटिव, आई.टी.ऑफिसर, सिविल इंजीनियर, ऑटोकैड डिजाइनर, ऑटोकैड सॉफ्टवेयर, असिस्टेंट एकाउंटेंट, एच.आर. एक्जक्यूटिव, सिक्योरिटी गार्ड, ड्राईवर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर, फिटर, हेल्पर, मोबालाईजर, कार्डिनेटर एक्जक्यूटिव असिस्टेंट, सोसाइटी कॉर्डिनेटर, रिसेप्सनिष्ट, असेम्बली ऑपरेटर, एडमिशन काउंसलर, ट्रेनी, पैकेजिंग स्टॉफ, एक्सपेंषन मैनेजर, फायर एंड सेफ्टी ट्रेनर, मैनेजर, ह्यूमन रिसोर्स, आई.टी. इंचार्ज, प्रोफेसर (कम्प्यूटर साइंस, कॉमर्स, आटर््स, मैथमेटिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी), एकाउंटेंट, ऑफिस बॉय, लैब टेक्निशियन, इलेक्ट्रानिक मीटर टेक्निशयन हेतु कुल पद – 241, योग्यता – 8वी, 10वीं, 12वी, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीई, बीटेक, एम.बी.ए., डिप्लोमा आर्किटेक, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, आई.टी.आई.(।दल), आयुसीमा- 18-45 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 50,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। रोजगार मेला में महिला अभ्यर्थियां भी सम्मिलित हो सकती हैं।
रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए वेबसाईट ूूूण्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पदध् ब्ीींजजपेहंत त्वरहंत ।चच मंें आवेदक/आवेदिकाओं का रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है। साथ ही रोजगार मेला हेतु इच्छुक रिक्त पदों में ऑनलाईन अप्लाई किया जाना आवश्यक है। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट ूूूण्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद में अपना रोजगार पंजीयन करवा सकते हैं। रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- ीजजचेरूध्ध्ेीवतजनतसण्ंजध्ंद8ग्श्र से जुड़ सकते हैं।
……………..
दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने जनपद पंचायत कटघोरा में षिविर 23 को
कोरबा, 22 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले के दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से दिव्यांगजनों को स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया तथा पात्रतानुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की सुविधा एक ही स्थान पर प्रदान की जाएगी।
इसी क्रम में जनपद पंचायत कटघोरा में 23 सितंबर, जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में 24 सितंबर तथा जनपद पंचायत कोरबा में 25 सितंबर 2026 को शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा चयनित स्थान पर आयोजित होंगे।
शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण हेतु उपस्थित कराने, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन कराने, शिविर स्थल तक दिव्यांगजनों को लाने-ले जाने की व्यवस्था करने तथा आवश्यक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संबंधित जनपद पंचायतों को सौंपी गई है।
शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को दो रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड की छायाप्रति तथा दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति साथ लाना होगा। दिव्यांगजनों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि को संबंधित शिविर में उपस्थित होकर शासन की सुविधाओं का लाभ उठाएं।
………………..
गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान हेतु अनुशंसाएं आमंत्रित
कोरबा 22 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सर्वोत्तम खिलड़ियों को दिये जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान एवं राज्य के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिये जाने वाले महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु 30 सितम्बर 2026 तक निर्धारित प्रारूप में अनुशंसाएं आमंत्रित की गई है। गुण्डाधूर सम्मान एक खिलाड़ी या एक दल तथा महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जाता है। प्रत्येक अलंकरण में राशि रूपये एक लाख नगद, अलंकरण फलक, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
गुण्डाधूर सम्मान हेतु चयन का मापदण्ड-
गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिये जायेंगे, जिन्होेंने वर्ष 2025-26 (विगत वर्ष) में ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेल अलंकरण हेतु विचार क्षेत्र में लिया जाता है, के सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक या रजत पदक या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान हेतु चयन का मापदण्ड-
महाराजा प्रवीरचंद्र सम्मान ऐसे पात्र खिलाड़ियों को दिये जायेंगे, जिन्होेंने वर्ष 2025-26 (विगत वर्ष) में तीरंदाजी की राष्ट्रीय चैम्पियनशिप (सीनियर वर्ग) या राष्ट्रीय खेलों में, छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुए स्वर्ण पदक, रजत पदक, या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो।
उपरोक्त दोनों सम्मान के लिये उन खिलाड़ियों की उपलब्धियांे पर विचार किया जायेगा, जो छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी है या उपलब्धि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य की किसी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्था में नियमित अध्ययनरत है या उपलब्धि वर्ष एवं पुरस्कार वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय/अर्द्धशासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम में निरंतर कार्यरत है। यह सम्मान पुरूष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों के लिये सम्मिलित रूप से होगा अर्थात उपलब्धियों की तुलना सम्मिलित रूप से की जायेगी। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर 2026 है। विभागीय वैबसाईट ;डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू..स्पोर्टसवाईडब्ल्यू.सीजी.जीओवी.इनद्ध में आवेदन केवल ऑनलाईन के माध्यम से ही स्वीकार किया जायेगा।
………………….
जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा में उद्यमिता जागरूकता षिविर संपन्न
कोरबा 22 सितंबर 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा गत दिवस जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा एवं कोरबा के सभा कक्ष में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगार पर आधारित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में जिला व्यापार एवंउद्योग केन्द्र के प्रबंधक, श्री तरूण कुमार राठिया एवं पीएमएफएमई के डीआरपी श्री नरेश खुंटे तथा पीएमएफएमई के जिला नोडल श्री रवि जायसवाल के द्वारा योजनओं की जानकारी दी गई। इस जागरूकता शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई है।
इस योजना में बताया गया कि विनिर्माण क्षेत्र में परियोजना लागत का 01 लाख 1.00 करोड़ तक की ऋण की सुविधा बैंक के माध्यम से स्वीकृत होने पर 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता दी जाती है। इसमें 18 वर्ष से अधिक के कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य प्रसंस्करण योजना ( पीएमएफएमई ) खाद्य पर आधारित उत्पाद जैसे- बड़ी, आचार, पारंपरिक मिठाईयां, ब्रेड, मिक्चर, नमकीन, सेवई, आटा चक्की, हालर मिल, मिनी राईस मिल इत्यादि को योजना में शामिल किये जाने की जानकारी दी गई।
…………….
