दैनिक एवं कार्यालयीन कामकाज में हिंदी का करें ज्यादा प्रयोगः श्री सिंह

एचटीपीएस में हिंदी सप्ताह मनाया गया, स्पर्धा के विजयी प्रतिभागियों को कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह ने किया पुरस्कृत
कोरबा 18 सितंबर 2026 – हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया। हिंदी भाषा को दैनिक एवं कार्यालयीन कामकाज में ज्यादा प्रयोग करने पर बल देते हुए कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह ने कहा कि सरल, सहज और प्रभावी हिंदी के प्रयोग से आम नागरिकों के साथ संवाद को और अधिक सुगम बनाया जा सकता है।

हिंदी सप्ताह में विषय- ‘‘पारंपरिक ज्ञान से कृत्रिम बुद्धिमत्ता तक’’ पर संक्षेपिका लेखन, नारा लेखन एवं कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुक्रवार को कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, केएनबी राव, एके. शाह, एसके नायर और अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी एमआर स्नेही की गरिमामयी उपस्थिति रही।
हिंदी सप्ताह के विजयी प्रतिभागियों को कार्यपालक निदेशक श्री एचके सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। इसमें संक्षेपिका लेखन में प्रथम स्थान पर टीएम अनुराग, द्वितीय स्थान पर डाॅ. प्रीति पूनम कुजूर और तृतीय स्थान पर रोहित कुमार तिवारी रहे। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम डाॅ. प्रीति पूनम कुजूर को मिला। जबकि द्वितीय स्थान पर रोहित कुमार तिवारी और तृतीय स्थान पर अनूप कुमार पात्रे रहे। कविता लेखन स्पर्धा में प्रथम आलोक कुमार रात्रे, द्वितीय रोहित कुमार तिवारी और तृतीय स्थान पर डाॅ. प्रीति पूनम कुजूर रहीं। कार्यक्रम का समन्वय व संचालन वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार सिंह द्वारा किया गया।
