एमबीबीएस के लिए नवीन का चयन

कोरबा 13 सितंबर। कोयला कामगारों के पुत्र व पुत्रियां चिकित्सक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है। केन्द्रीय कर्मशाला में कार्ररत कर्मचारी श्रमिक नेता व जिला साहू संघ के पूर्व निर्वाचित उपाध्यक्ष दिनेश साहू के पुत्र नवीन साहू का चयन एमबीबीएस के लिए हुआ है।
नीट की परीक्षा में सफल होने के बाद वेें रायगढ़ स्थित स्व. लखीराम अग्रवाल शासकीय मेमोरियल अस्पताल में आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगे। नवीन साहू ने डीएवी स्कूल से हाई स्कूल की परीक्षा पास की है और बिना कोचिंग किए नीट की परीक्षा पास कर ली है। वे लगातार मेहनत करते रहे है। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता दिनेश साहू माता रिद्धी साहू व बहन पूजा साहू को दी है।
नवीन साहू के चयन होने पर इंटक के नेता गोपाल नारायण सिंह संदीप चौधरी प्रमोद बनर्जी सुबु्रत दास विवेद सिन्हा मनोज कटेरिया ए आर जीनस दिलीप सिंह बी आर सुमन,अब्दुल माजीद, रामकुमार कश्यप सहित अन्य कार्रकार्ताओं ने हर्ष व्याप्त किया है। इसके पहले श्रमिक नेता दिलीप की पुत्री कुमारी प्रतिक्षा सिंह डाक्टरी पढने के लिए रूस गई हुई थी। वापस लौटने के बाद उनकी नियुक्ति कोरबा जिला चिकित्सालय में हुई थी। वर्तमान में डा. प्रतीक्षा सिंह वैशाली नगर स्थित चिकित्सालय में पदस्थ है।
