स्वामी आत्मानंद कॉलेज के नव प्रवेशित विद्यार्थियों ने जाना राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आयाम को

कोरबा 01 सितंबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के लिए एन.ई.पी. 2020 पर इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बी.ए., बी.एस.सी. एवं बी. कॉम. के छात्र-छात्राएं उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एल.एन. कँवर ने की। मुख्य वक्ता कोरबा जिले के एन.ई.पी. मास्टर ट्रेनर डॉ.संदीप शुक्ला, सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र ने छात्र-छात्राओं को एन.ई.पी. 2020 से परिचित कराया। महाविद्यालय की एन.ई.पी. नोडल अधिकारी डॉ. डेजी कुजूर, सहायक प्राध्यापक, हिन्दी ने स्वागत उद्बोधन के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा व एन.ई.पी. 2020 के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल.एन. कँवर ने सभी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए महाविद्यालय के नियमो का पालन करने व महाविद्यालय में संचालित गतिविधियों में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य वक्ता डॉ.संदीप शुक्ला के द्वारा एन.ई.पी. 2020 की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनके द्वारा इस संबंध में छात्र-छात्राओं के शंकाओ का समाधान किया गया। पूजा सिंह, सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र व दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक, अंग्रेजी ने महाविद्यालय में संचालित होने वाले कोर्स के बारे में विवरण दिया। महाविद्यालय में एन.ई.पी.2020 के अनुसार निम्नलिखित पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं- प्रथम सेमेस्टर के लिए डी.एस.सी. एवं जी.ई. कला संकाय में राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, भूगोल के कोर्स संचालित हैवहीं बी. कॉम. में वाणिज्य के सभी विषय संचालित है। विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, गणित ,कंप्यूटर साइंस, भौतिक शास्त्र संचालित है। ए.ई.सी. पर्यावरण अध्ययन, हिंदी भाषा, अंग्रेजी भाषा सेमेस्टर के अनुसार संचालित है। इसके बाद सभी अतिथि व्याख्याताओ एवं अतिथि ग्रंथपाल ने अपने विषयों से संबंधित जानकारी दी। दिव्या पटेल सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, पूजा सिंह, सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र, शैलेश माहेश्वरी एवं आशिया खान अतिथि व्याख्याता वाणिज्य, पूनम साहू अतिथि व्याख्याता भौतिक शास्त्र, मानस सकरवार अतिथि व्याख्याता गणित, मधु यादव अतिथि व्याख्याता अर्थशास्त्र, मधुसुदन मुकूल अतिथि व्याख्याता राजनीतिक विज्ञान, सुदीप्ता कुंडू अतिथि व्याख्याता भूगोल, नूपिता सेन अतिथि व्याख्याता कंप्यूटर साइंस ने अपने विषय में संचालित डी.एस.सी , जी.ई, ए.ई.सी. एवं वी.ए.सी पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की एन.ई.पी. नोडल अधिकारी डॉ. डेजी कुजूर ने धन्यवाद् ज्ञापन करते हुए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने की सलाह देते हुए प्रतिदिन कक्षा में आने के लिए कहा। कार्यक्रम का सफल संचालन कंप्यूटर साइंस की अतिथि व्याख्याता नूपिता सेन के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थिति रहे ।

Spread the word