शेल पत्थर उठाव के दौरान पे-लोडर में लगी आग

कोरबा 28 अगस्त। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र की खदान में एक पे-लोडर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 70203 नंबर का पे-लोडर शेल पत्थर उठाव के कार्य में लगा हुआ था, इसी दौरान अचानक उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पे-लोडर आग की चपेट में आ गया और मशीन को भारी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के बाद क्षतिग्रस्त पे-लोडर को स्श्वष्टरु के लक्ष्मण वर्कशॉप में खड़ा किए जाने की जानकारी मिल रही है। इस घटना ने गेवरा खदान में भारी मशीनों के रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पे-लोडर जैसी भारी मशीनें खदान के उत्पादन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

ऐसे में मशीन में आग लगने की घटना न केवल आर्थिक नुकसान का विषय है, बल्कि खदान में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। सूत्रों के हवाले से मशीन की क्षति से एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को करीब दो करोड़ रुपये के नुकसान की चर्चा है। हालांकि वास्तविक आर्थिक नुकसान कितना हुआ है, इसकी पुष्टि कंपनी की तकनीकी जांच और मूल्यांकन के बाद ही हो सकेगी।

Spread the word