अनियंत्रित होकर पलटी कार

कोरबा 27 अगस्त। दीपिका पुलिस थाना के अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के शक्तिनगर गेवरा मैं एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होने के बाद सडक से नीचे जा पलटा। लापरवाही के कारण ऐसा हुआ, इस तरह की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है।
गनीमत यह रही कि गाड़ी चालक और उसमें मौजूद अन्य लोग बाल बाल बच गए। इस दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रहे लोगों ने जब नजारे को देखा तो पुलिस को अवगत कराया गया।
