पसान पहंुचकर लोनर हाथी ने ग्रामीण के घर के किया क्षतिग्रस्त

कोरबा 18 अगस्त। वनमंडल कटघोरा के एतमानगर व केंदई रेंज में लगातार उत्पात मचाकर ग्रामीणों एवं वन विभाग की नाक में दम कर देने वाला उत्पाती लोनर अब पसान रेंज पहुंच गया है।
लोनर ने यहां पहुंचते ही उत्पात मचाते हुए जल्के-तनेरा क्षेत्र में एक ग्रामीण की कच्चे मकान को ढहा दिया। अचानक पहुंचे लोनर हाथी की भनक न तो वन विभाग को लगी और न ही ग्रामीणों को। फलस्वरूप निगरानी के अभाव में यह हाथी बस्ती में घुस गया।
