पूर्व विद्यार्थियों ने गुरुजनों का किया सम्मान

कोरबा 26 जुलाई। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गेवरा परियोजना में वर्ष 2006 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने गुरु सम्मान समारोह आयोजित कर सरोकार दिखाएं। पूर्व विद्यार्थियों ने गुरुजनों का शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। गुरु-शिष्य के मिलन ने समारोह को अविस्मरणीय मनाया।

पूर्व विद्यार्थियों ने कहा कि गुरु का ऋण सम्मान और उनके संस्कारों का पालन करके ही चुकाया जा सकता है। गुरुजनों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी और समाज सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन मनीष राजपूत और ज्योति कुमारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मीनाक्षी साहू, दीपक पराशर, बालेन्द्र सिंह, रूपेश यादव, आत्म प्रकाश चंद्रा, संगीता साहू और ओम केवट सहित अन्य पूर्व विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा। समारोह के अंत में सभी ने गुरुजनों के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

Spread the word