पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपी का निकाला पैदल जुलूस

कोरबा 26 जुलाई। कोरबा अंचल के सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी बाजार स्थित विद्यालय के पास ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास करने के सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए कथित दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा हैं की उक्त घटित मामले में मुख्य आरोपी और उसके एक नाबालिग साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना की शुरुआत सडक पर साइड देने को लेकर हुए मामूली विवाद से हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने ऑटो चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल चालक का उपचार जारी है। घटना के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज करते हुए सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी का घटनास्थल से न्यायालय तक पैदल जुलूस भी निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस के अनुसार, घटना में प्रयुक्त चाकू सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपी के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत पृथक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Spread the word