कटघोरा नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे लोग

कोरबा 26 जुलाई। जल संकट की बात की जाए तो गर्मी का मौसम कुछ समझ में आता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि आषाढ़ और सावन के महीने में पानी से जुड़ी किसी को मुश्किल हो सकती है? तमाम तरह की अटकलें के बावजूद कोरबा जिले के कटघोरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पिछले लगभग एक माह से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे है। अधिकांश स्थानों पर केवल नलों से पानी सप्लाई 15 मिनट हो रही है। सबसे अधिक प्रभावित तिलक नगर क्षेत्र है।

कटघोरा के अधिकांश वार्डों में पानी की अनियमित आपूर्ति के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को अपनी जरूरतों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इसलिए लोग नाराज है। विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इनमे वार्ड क्रमांक 9 तिलक नगर की स्थिति सबसे अधिक गंभीर बताई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई दिनों तक पानी की सप्लाई नहीं होती और यदि पानी आता भी है तो केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही आपूर्ति की जाती है। इतना ही नहीं, पानी का दबाव इतना कम रहता है कि अधिकांश परिवार केवल दो से चार बाल्टी पानी ही भर पाते हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिन घरों में पानी की टंकियां लगी हुई हैं, उनमें पानी पहुंच ही नहीं पाता। इसे जरूरत पूरी नहीं हो पाती।

नागरिकों का आरोप है कि समस्या को लेकर नगर पालिका के द्वारा हर बार अलग-अलग कारण बताए जाते हैं। कभी कहा जाता है कि पानी की सप्लाई नियमित रूप से की जा रही है, तो कभी आमाखोखरा स्थित वाटर प्लांट में बिजली नहीं होने, मोटर खराब होने या तकनीकी खराबी का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है। अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं किया गया तो फिर आंदोलन का मूड बनाना होगा।

Spread the word