जवानों को नशे की प्रवृत्ति से दूर रहते हुए कार्यदक्षता बढ़ाने किया प्रोत्साहित

13 वीं वाहिनी छसबल का हुआ वार्षिक निरीक्षण
कोरबा। शुक्रवार को 13वीं वाहिनी (भा/र) छसबल मड़वारानी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान क्वार्टर गार्ड की सलामी ली गयी। सलामी पश्चात् सभी शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जवानों के गुजारिश एवं समस्या को जानने और जवानों से सीधे संवाद करने के लिए सैनिक सम्मेलन लिया।

सैनिक सम्मेलन के दौरान विधिवत रूप से सैनिकों के द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं एवं गुजारिशों का निराकरण किया गया एवं अपने ड्यूटी के दौरान पुलिस की वर्दी की महत्ता को बताते हुए सभी जवानों को नशे से दूर रहने के लिए कहा गया। जवानों को अपनी कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता में वृद्धि के लिए नियमित रूप से ऑनलाईन प्लेटफार्म पर मौजूद कोर्स करने हेतु प्रोत्साहित किया।
प्रशांत कतलम सेनानी, 13वीं वाहिनी (भा/र) छसबल मड़वारानी द्वारा आई. के. एलिसेला उप पुलिस महानिरीक्षक छसबल उत्तर क्षेत्र सरगुजा का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। सेनानी के द्वारा वाहिनी के जवानों के लिए चलाये जा रहे कल्याणकारी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया गया। तत्पश्चात् श्री एलिसेला द्वारा वाहिनी परिसर में “हरियर छत्तीसगढ” योजनान्तर्गत फलदार वृक्षों का पौधारोपण किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कर्मचारियों एवं जवानों के उत्साहवर्धन हेतु उचित ईनाम दिये जाने की घोषण की गई। श्री कतलम द्वारा श्री एलिसेला को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
इस अवसर पर ओमप्रकाश चंदेल (रापुसे), मयंक तिवारी, सत्येन सिंह, विकास कुजूर, रामबहादुर शर्मा, वाय.के. मरावी, शिवकुमार पाण्डेय, बबीत कुमार नायक, आर.एस.पटेल,मदन मोहन ओझा व विजय देवदास शामिल रहे।
