बिग ब्रेकिंग : केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

याद रहे कि NEET-UG परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर देशभर में जारी विवाद और जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच उन्होंने यह फैसला लिया. धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया और इस्तीफा देने की वजह भी बताई।

उन्होंने सोशल मीडिया में कहां है कि छात्र आंदोलन का फायदा दी ताकते ना उठा सके इसलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल लंबे समय से उन्हें शिक्षा मंत्रालय से हटाने की मांग कर रहे थे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी प्रेस वार्ता कर कहा था कि छात्रों की पहली और सबसे अहम मांग शिक्षा मंत्री को हटाना है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देश की परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसके लिए शिक्षा मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना चाहिए। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की भी मांग की थी।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार के सामने नया शिक्षा मंत्री नियुक्त करने की चुनौती होगी। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही शिक्षा मंत्रालय की नई जिम्मेदारी किसी वरिष्ठ नेता को सौंप सकती है।

हालांकि, सरकार की ओर से अब तक नए शिक्षा मंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। विपक्ष इस फैसले को छात्रों के आंदोलन की जीत बता रहा है, जबकि राजनीतिक गलियारों में इसे सरकार के बड़े डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है।

Spread the word