हसदेव बरॉज का जल स्तर फिर बढ़ा, खोला गया एक गेट को

कोरबा। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण दर्री स्थित हसदेव बरॉज का जल स्तर काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए इसके 12 नंबर गेट को आज सुबह 8.30 बजे तीन फीट खोल दिया गया है, जिससे 4156 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है।

बरॉज के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आगे और बारिश होने तथा इसका जल स्तर बढऩे की स्थिति में अन्य गेट को भी खोला जा सकता है। उन्होंने नदी किनारे रह रहे लोगों से सावधान रहने की अपील की है। इससे पहले 18 जुलाई को बरॉज के इसी गेट को 10 फीट खोला गया था। बाद में पानी के डिस्चार्ज होने और जल स्तर कम होने पर इसे बंद कर दिया गया था।

Spread the word