उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव कोरबा जिला को देंगे 73 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात

( 36 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं 37 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का करेंगे लोकार्पण )

कोरबा 21 जुलाई 2026 – प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री तथा नगरीय प्रशासन विकास मंत्री श्री अरूण साव 23 जुलाई को कोरबा जिले को 73 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात देंगे, उनके द्वारा 36 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन तथा 37 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण  किया जायेगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव का कोरबा प्रवास 23 जुलाई गुरूवार को होेने जा रहा है, विविध कार्यक्रमों के साथ-साथ श्री साव केारबा जिला को 73 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यो की सौगात प्रदान करेंगे, जिसमें 36 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन व 37 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का लोकार्पण शामिल है। उप मुख्यमंत्री श्री साव द्वारा जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जायेगा, उनमें दर्री बराज कोहड़िया मार्ग में बेलगरी नाला पर 09 करोड़ 11 लाख 68 हजार रूपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, कुदमुरा श्यांग मार्ग में गुरमा नाला पर 05 करोड़ 05 लाख 62 हजार रूपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, लेमरू श्यांग मार्ग में लमटी नाला पर 03 करोड़ 74 लाख 34 हजार रूपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत आजीविका संवर्धन हेतु प्रत्यक्ष प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत शहरी वर्ग के आय सृजन करने हेतु 90 लाख 96 हजार रूपये की लागत से दुकान निर्माण कार्य, नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत सीएसईबी चैक से जैन चैक से आईटीआई चैक से कोसाबाड़ी चैक तक 11 करोड़ 54 लाख 80 हजार रूपये की लागत से गौरव पथ निर्माण कार्य, निगम के वार्ड क्र. 31 में 01 करोड़ 26 लाख 98 हजार रूपये की लागत से राजीव सिंह के घर से लेकर भदौरिया जी के घर तक तथा भदौरिया जी के घर से लेकर डाॅक्टर बंसोर अस्पताल तक नाली निर्माण दोनों तरफ, वार्ड क्र. 31 में ही डाॅक्टर अनंत आनंद से लेकर पोड़ीबहार के चर्च तक नाली निर्माण, वार्ड क्र. 31 में ही ब्लूबर्ड स्कूल के पीछे से लेकर राजेन्द्र सिंह के घर के मोड़ तक नाली एवं कलवर्ट निर्माण, वार्ड क्र. 31 में कोसाबाड़ी फेस-2 में दुर्गा पण्डाल के पास नाली निर्माण का भूमिपूजन शामिल है। इसी प्रकार निगम के वार्ड क्र. 25 शिवाजीनगर में 01 करोड़ 90 लाख 57 हजार रूपये की लागत से 1500 केएल ओव्हर हेड टैंक पाईप लाईन, बाउण्ड्रीवाल एवं स्वीच रूम का निर्माण, वार्ड क्र. 49 प्रगतिनगर में 01 करोड़ 06 लाख 42 हजार रूपये की लागत से 1500 केएल ओव्हर हेड टैंक पाईप लाईन, बाउण्ड्रीवाल एवं स्वीच रूम का निर्माण तथा वार्ड क्र. 52 अयोध्यापुरी में 01 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से 1500 केएल ओव्हरहेड टैंक पाईप लाईन, बाउण्ड्रीवाल एवं स्वीच रूम का निर्माण कार्य शामिल है।

इन कार्यो का होगा लोकार्पण- उप मुख्यमंत्री व प्रभारी मंत्री श्री अरूण साव के द्वारा जिन विकास कार्यो का लोकार्पण किया जायेगा, उनमें कोरबा जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पतुरियाडांड अंतर्गत करहिया नाला पर 40 लाख रूपये की लागत से स्लेब कलवर्ट निर्माण, रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 01 करोड़ 41 लाख 84 हजार रूपये की लागत से जलजीवन मिशन एकल ग्राम योजना कार्य, पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत 02 करोड़ 21 लाख 60 हजार रूपये की लागत से जल जीवन मिशन एकल ग्राम योजना कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार तुमान से पुटूवा मार्ग के अहिरन नादी पर 11 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, सिरली गांड़ा घाट मार्ग में पितनी नदी पर 02 करोड़ 20 लाख 74 हजार रूपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, झांझ गाड़ा घाट मार्ग में पितनी नदी पर 02 करोड़ 66 लाख 53 हजार रूपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण तथा निगम क्षेत्रांतर्गत नहर रोड कोरबा पर नवीन पानी टंकी के समीप 17 करोड़ 04 लाख 22 हजार रूपये की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कार्य कराया गया है, जिसका लोकार्पण उनके करकमलों से किया जायेगा। 

Spread the word