आपराधिक मामलों की बढ़ोतरी पर विहिप ने जताई नाराजगी, गौ तस्करी, लव जिहाद व अन्य मुद्दों पर दिया ज्ञापन

कोरबा 21 जुलाई। विश्व हिंदू परिषद ने कोरबा जिला में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर नाराजगी दिखाते हुए पुलिस को विस्तृत ज्ञापन दिया। कहा गया कि अपराधिक घटनाओं में इंवॉल्व रहने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में उन्हें हतोत्साहित किया जा सके।

परिषद के विभाग मंत्री विजय राठौड़ और सामाजिक कार्यकर्ता राणा मुखर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोरबा के पुलिस अधीक्षक से मिलकर ज्ञापन दिया। इसमें कुछ घटनाओं का उल्लेख किया गया और बताया गया कि किस तरह से गौ तस्करी, लव जेहाद जैसी घटनाएं कोरबा जिला में लगातार हो रही है। विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं और यह दर्शाते हैं कि अपराधिक तत्वों को कानून का भय नहीं रह गया है। और यही कारण है कि अलग-अलग क्षेत्र में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं।

परिषद की ओर से बीते कुछ महीनो में जो घटनाएं कोरबा शहर से लेकर आसपास में हुई है, उन्होंने एक बात साफ किया है कि कहीं ना कहीं लापरवाही हो रही है और इसी के नतीजे कानून को लोग अपने हाथ में लेने का प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी से कहा गया कि धरातल पर कुछ अच्छे काम किए जाने चाहिए ताकि इसके सकारात्मक परिणाम अपराध उन्मूलन को लेकर सामने आए। जनता को भरोसा दिलाने के लिए जिले में बहुत कुछ करने की जरूरत है।

Spread the word