महिला आईटीआई कोरबा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक आमंत्रित

कोरबा 17 जुलाई 2026/ शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोरबा में संचालित व्यवसाय- कम्प्यूटर आपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट – 04 सीट अनुसूचित जनजाति, 09 सीट सामान्य, स्टेनोग्राफर एण्ड सेक्रेट्रियल असिस्टेंट  हिन्दी में 03 सीट अनुसूचित जनजाति, 01 सीट सामान्य एवं स्युईंग टेक्नालाजी में 20 सीट अनुसूचित जनजाति, एनसीव्हीटी एवं एससीव्हीटी स्युईंग टेक्नालाजी में 19 सामान्य सीट रिक्त है। पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट  cgiti.admissions.nic.in  में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 है।
…………….

नवोदय विद्यालय कोरबा में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित

कोरबा 15 जुलाई 2026/ जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6वीं की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य जानकी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कोरबा जिले के मान्यता प्राप्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया तथा पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक रामावतार साकरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय, भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर रहा है। विद्यालय विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
……………….

315.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज

कोरबा 17 जुलाई 2026/ कोरबा जिले में एक जून से 17 जुलाई तक कुल 315.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
   अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील कोरबा में 349.5 मिलीमीटर, अजगरबहार 248.3, भैंसमा, 283.7, करतला 225.7, बरपाली 304, कटघोरा 361, दीपका 382.5, दर्री 387.2, पाली 369.8, हरदीबाजार 291.4, पोंड़ीउपरोड़ा 339.2, और पसान तहसील में 239.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

Spread the word