जवाली में भाजपा मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर ने ली बैठक

कोरबा, 17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी मण्डल जवाली की मासिक संगठन बैठक ग्राम कोराई स्थित बूथ क्रमांक 83 में मण्डल प्रभारी चुलेश्वर राठौर एवं मण्डल अध्यक्ष श्रवण तंवर की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक मे अपेक्षित उपस्थिति रही।

बैठक का शुभारंभ संगठन के महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। मण्ल प्रभारी चुलेश्वर राठौर ने संगठन द्वारा निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों एवं अभियानों की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी पदाधिकारियों से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसका बूथ स्तर तक सक्रिय संगठन है तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना चाहिए। बैठक में विशेष रूप से डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रमाण-पत्र डाउनलोड की प्रगति की समीक्षा की गई। जिन कार्यकर्ताओं के प्रमाण-पत्र अभी तक डाउनलोड नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

मण्डल अध्यक्ष श्रवण तंवर ने संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, सेवा एवं जनसंपर्क गतिविधियों सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का आग्रह किया। मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर के द्वारा वितरित भारत माता एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवम् पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र वितरण हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया जिसे महापुरुषों के बारे में सबकी जिज्ञासा और बढ़ेगी और उनके विचारों को जब जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।।आगामी दिनों में आयोजित होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया। दायित्ववान कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यकम में मंडल उपाध्यक्ष श्यामसुंदर पटेल जिला कार्यसमिति सदस्य शामे लाल युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज यादव, मंत्री ईश्वर बघेल महामंत्री विरेंद्र नामदेव, युवा मोर्चा अध्यक्ष हरीश कश्यप, लीला राजवाड़े, दिव्या चौहान, भानुप्रिया प्रवीण द्विवेदी, शुभम राजवाड़े, प्रफुल्ल पैकरा, अखिलेश साहू, कोषाध्यक्ष गुलाब दास, होरी लाल, पुरन सिंह, मनोज कुमार , अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बनवाली प्रजापति, गौरीशंकर पटेल, देवेंद्र कुमार साहू, रवि शंकर अहीर, राजेंद्र कुमार बघेल के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महेन्द्र यादव महामंत्री भाजपा मंडल जवाली के द्वारा किया गया। बैठक का समापन भारत माता की जय एवं वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हुआ।

Spread the word