एसईसीएल में सदस्यता सत्यापन की तैयारी तेज, अगले सप्ताह जारी हो सकता है सर्कुलर

कोरबा 15 जुलाई। दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल ) में सदस्यता सत्यापन-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, चेक-ऑफ सिस्टम के तहत प्रस्तावित सदस्यता सत्यापन के लिए ैम्ब्स् प्रबंधन अगले सप्ताह सर्कुलर जारी कर सकता है। साथ ही, इस संबंध में 21 जुलाई को प्रबंधन और श्रमिक संगठनों की बैठक होने की संभावना भी जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, सदस्यता सत्यापन में बीएमएस, एचएमएस, आईएनटीयूसी और एआईटीयूसी भाग लेंगे, जबकि सीआईटीयू के वर्ष 2027 से इस प्रक्रिया में शामिल होने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि इस बार सिंगल चेक-ऑफ सिस्टम लागू किया जा सकता है, जिसके तहत प्रत्येक कर्मचारी केवल एक ही ट्रेड यूनियन का सदस्य बन सकेगा। हालांकि, अंतिम निर्णय एसईसीएल प्रबंधन के आधिकारिक सर्कुलर के बाद ही स्पष्ट होगा। संभावित सत्यापन को देखते हुए सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार की गतिविधियां तेज कर दी हैं।

Spread the word