आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार 15 को

कोरबा 13 जुलाई। चलो आयुर्वेद की ओर मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वाधान में बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए डॉ.नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा पतंजलि चिकित्सालय महानदी कांपलेक्स निहारिका रोड कोरबा में 15 जुलाई को अति शुभ बुध पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा।
आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिन्दु प्राशन संस्कार कराया जायेगा। जिसमें जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चो को स्वर्ण बिन्दु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य का निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ-साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये बच्चों को एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उनके लिए उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी देने के साथ उनके लिए उपयोगी योग प्राणायाम का भी िनशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।
