ओमान के तट के पास एक टैंकर शिप पर मिसाइल हमले के बाद आग लगी, ईरान पर है संदेह

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज स्ट्रेट में ओमान के तट के पास एक टैंकर शिप पर मिसाइल हमले के बाद आग लग गई। हमले का शक ईरान पर है।
ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार टैंकर को स्ट्रेट में ओमान के लिमाह के पास निशाना बनाया गया। वहीं ईरान की सरकारी मीडिया के अनुसार जहाज को पहले चेतावनी जारी की गई थी, लेकिन उसे नजरअंदाज किया। ओमान के रास्ते गुजरने वाले कम से कम दो जहाजों को निशाना बनाया गया है।
ईरान की दो टूक, धमकियों के बीच वार्ता नहीं
अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की धमकी के बाद मंगलवार को ईरान के विदेशमंत्री अब्बास अराघची ने दो ट्रक कहा है कि धमकियों का सिलसिला जारी रहा, तो अंतिम समझौते पर बातचीत शुरू नहीं होगी। इस बाबत उन्होंने समझौता ज्ञापन के पैरा 13 का हवाला दिया। कहा कि न तो ईरानी जनता और न हमारी सेनाएं प्रभावित होंगी। अपने हस्ताक्षर का सम्मान करें।
जंग में जिनके मरने की आई खबर, वो जनाजे में आए नजर
ईरान-अमरीका की जंग के दौरान जिन ईरानी नेताओं व सैन्य अधिकारियों की मौत होने के दावे किए गए। वह अब पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के जनाजे में नजर आए हैं। पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद, आईआरजीसी चीफ अहमद वाहिदी और कुर्ट्स फोर्स के प्रमुख इस्माइल कानी तीनों ने खामेनेई के जनाजे में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
