विकास अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी व प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ “मन की बात” का ऐतिहासिक श्रवण

भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कार्यक्रम को बताया जिले के लिए उदाहरण

कार्यक्रम के पश्चात आयोजित “क्विज कांटेस्ट “से बढ़ा युवाओं का उत्साह

कोरबा 28 जून। आज कोरबा के वार्ड क्रमांक 3, साकेत नगर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पार्षद श्री विकास अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें 135वीं कड़ी के अवसर पर 135 महिलाओं एवं युवाओं की विशेष सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला कोरबा के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की प्रदेश मंत्री श्रीमती ऋतु चौरसिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के समापन पर ‘मन की बात’ पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों के करकमलों से सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

अपने संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी गणेश उत्सव के अवसर पर देशवासियों से “वोकल फॉर लोकल” का संदेश देते हुए स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को खरीदने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना केवल हमारी परंपराओं और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि देश के लाखों छोटे कारीगरों और स्व-रोजगार से जुड़े परिवारों की आजीविका को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर वर्ष 2047 तक विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

श्री गोपाल मोदी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के उन अनाम नायकों का सम्मान है, जो अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों की कहानियों को देश के सामने लाकर प्रत्येक नागरिक को सकारात्मक परिवर्तन का सहभागी बनने की प्रेरणा देते हैं।

प्रदेश मंत्री श्रीमती ऋतु चौरसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के भौतिक विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण का भी महत्वपूर्ण कार्य किया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, किसानों की आय बढ़ाने, युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करने तथा गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं को मोदी सरकार ने प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा है। उन्होंने नागरिकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना विश्वास एवं स्नेह बनाए रखने का आह्वान करते हुए विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाने की अपील की।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 135वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अनेक प्रेरणादायी विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आगामी गणेश उत्सव के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए स्थानीय स्तर पर निर्मित मिट्टी की प्रतिमाओं एवं स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत बनाने के लिए स्थानीय उद्यमों, स्टार्टअप्स, महिला स्व-सहायता समूहों तथा देश के लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने दुर्घटना बीमा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन की अनिश्चित परिस्थितियों में सामाजिक सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध जनकल्याणकारी बीमा योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने मेघालय के जीवित जड़ पुल (लिविंग रूट ब्रिज) का उल्लेख करते हुए वहां के स्थानीय समुदायों की प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, पारंपरिक ज्ञान और पर्यावरण संरक्षण की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि ये जीवित पुल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक धरोहर का अद्भुत उदाहरण हैं और पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। प्रधानमंत्री ने रुट ब्रिज को “वर्ल्ड हेरिटेज साइट” घोषित करने हेतु भारत सरकार के प्रायसों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्रीमती आरती विकास अग्रवाल, पूर्व पार्षद श्रीमती रानी यादव, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्रीमती अंजना सिंह, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक संजीव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, जिला सोशल मीडिया संयोजक प्रदीप सिंह, सह संयोजक अविनाश दुबे, कोरबा मंडल उपाध्यक्ष सूरज पांडेय, कोरबा मंडल महामंत्री नवनीत राहुल शुक्ला, सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय श्रीवास्तव, स्मिता सिंह, रविन्द्र शर्मा, रिंकू गुप्ता, श्रीमती कमला गुप्ता, दीपा पाण्डेय, हेमा साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा एवं महिलाएं उपस्थित रहे।

Spread the word