अरेंज मैरिज टूटने पर बदनामी के डर से केतन को रास्ते से हटाने की रची गई साजिश, पैतृक गाँव है स्तब्ध..

पुणे. पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सिया गोयल ने बताया कि वह केतन अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी। उसका मानना था कि केतन की मौत हो जाती है तो उसे शादी का फैसला टालने के लिए कम से कम तीन साल का समय मिल जाएगा। पुलिस को संदेह है कि कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने भी सिया से शादी के लिए दो-तीन साल का समय मांगा था। जांच में सामने आया है कि अरेंज मैरिज टूटने पर बदनामी के डर से दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस जांच के मुताबिक सिया फरवरी में सिया की सगाई से पहले चेतन के साथ दोस्तों के समूह में उदयपुर घूमने गई थी और दोनों पांच दिन राजस्थान में रुके थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि इस दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई? क्या यहीं हत्या की साजिश रची गई। इसके लिए ट्रिप का रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन, डिजिटल साक्ष्य और दोनों के बीच हुई बातचीत की जांच की जा रही है। इस पुलिस ने सिया गोयल के माता- पिता को पूछताछ के लिए बुलाया।

जोधपुर के चेतन के पैतृक गांव में लोग स्तब्ध

चेतन का परिवार मूल रूप से पंचायत समिति के पालासनी राजस्थान के जोधपुर की लूणी गांव का है। चेतन का नाम सामने के लोग स्तब्ध है। उसके पैतृक गांव के ग्रामीणों के अनुसार, चेतन चार बहनों का भाई है। पिता बाबूलाल चौधरी 35 वर्ष से पुणे में किराना का काम करते हैं। परिवार का गांव से गहरा जुड़ाव है। बाबूलाल को ग्रामीण भामाशाह मानते हैं।

Spread the word