कोरबा 28 जून। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र में अजीब डिमांड पूरी न होने पर परिचित ने चाकू मारकर घायल कर दिया।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रंजय ग्राम लालपुर अरदा, थाना बांकीमोंगरा में रहता है व ट्रक ड्रायवरी का काम करता है। घटना दिनांक 24 जून की रात लगभग 9.30 वह अपने घर में पत्‍नी सुलेखा देवी के साथ बैठा था। उस समय लक्ष्‍मीनारायण जो जियो पेट्रोल पंप में रोजी-मजदूरी का काम करता है, वह काफी शराब पिए हालत में रंजय के पास आया और बोला कि मेरा साढू मेरे ऊपर चोरी का आरोप लगा रहा है, मुझे आदमी चाहिए, मुझे पेट्रोल पंप का सामान चोरी करना है। रंजय ने उसे कहा कि अभी तुम काफी शराब पिये हुए हो सुबह आना तब बात करेंगे, फिर आरोपी वहां से चला गया। लगभग 15 मिनट बाद वह पुनरू प्रर्थी रंजय के पास आया और बोलने लगा कि तुम मुझे चोरी करने के लिए आदमी दो नहीं तो मैं तुम्‍हें ही जान से मार दूंगा। प्रार्थी के द्वारा-मेरे पास चोरी करने के लिए आदमी नहीं है,कहने पर वह गुस्‍सा हो गया और अपने साथ लाए हुए चाकू से रंजय पर हमला कर दिया घायल कर दिया। प्रार्थी ने उसका चाकू लूटने का प्रयास किया तो चाकू वहीं जमीन पर गिर गया जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।

घायल रंजय उसका पीछा नही कर पाया। चाकू के हमला से गला के पास चोट लगकर खून निकल रहा था। डायल 108 में फोन लगा कर एम्‍बुलेंस को बुलाया गया। एम्‍बुलेंस के आने पर घायल प्रार्थी को सीएचसी कटघोरा अस्‍पताल ले जाया गया। उपचार बाद रंजय की रिपोर्ट पर लक्ष्‍मीनारायण के विरुद्ध धारा 118(1), 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

Spread the word