प्रकाश इंडस्ट्रीज में हादसा, ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

चांपा। जिले के चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। करीब 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई के दौरान ठेका श्रमिक अचानक नीचे गिर गया। घटना से प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हडकंप मच गया। इलाज के दौरान ठेका श्रमिक की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक घटना शुक्रवार 26 जून को करीब दोपहर 1 से 1.30 बजे के बीच की है। सभी मजदूर काम में जुटे हुए थे। ठेकेदार के सुपरविजन में गोरेलाल कंवर उम्र 42 वर्षकाम कर रहा था। बताया जाता है कि वह 8 फीट ऊंचाई पर स्ट्रक्चर के एंगल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ठेका श्रमिक एंगल सहति नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन के लोग तत्काल ठेका श्रमिक को उपचार के लिए जांजगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Spread the word