छत्तीसगढ़ में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में बड़ा कदम, अध्ययन समिति गठित

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इसके अध्ययन और प्रारूप तैयार करने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी।

समिति विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, दत्तक ग्रहण समेत विभिन्न विषयों का अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट और अनुशंसाएं राज्य सरकार को सौंपेगी। इसके आधार पर सरकार आगे की कार्रवाई करेगी।

Spread the word