शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया

कोरबा-कटघोरा 24 जून। नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की योजना अनुसार पूरे प्रदेश में पढ़ाई तिहार अर्थात शाला प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में जिला कोरबा विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव 2026 का भव्य आयोजन शासकीय प्राथमिक-माध्यमिक शाला तेलसरा, संकुल बाँकीसाइट विकासखंड कटघोरा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेलसरा की सरपंच श्रीमती इंदु तंवर ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य श्री श्रवण कुमार तंवर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकें, गणवेश एवं कक्षा 9वीं की बालिकाओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया। वरिष्ठ शिक्षक पन्नालाल साहू प्रधान पाठक, मुन्नालाल साहू प्रधान पाठक की सेवानिवृत्ति होने पर सहसम्मान शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित करते हुए दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामना किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु सिंह टेकाम के द्वारा विभागीय प्रतिवेदन का वाचन किया गया एवं शासन की योजनाओं, शैक्षिक गतिविधियों के बारे जानकारी दिया कोरबा-गया। अपने उद्बोधन में विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि ‘बच्चे देश का भविष्य हैं और शिक्षा उनके सर्वांगीण विकास का आधार है। प्रदेश सरकार प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।’ उन्होंने पालकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में सरपंच श्रीमती इंदु तंवर ने कहा कि शिक्षा सामाजिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा विद्यालय, पालक और समुदाय के सामूहिक प्रयासों से ही बच्चों का उज्ज्वल भविष्य निर्मित किया जा सकता है।जनपद सदस्य श्रवण कुमार तंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो बच्चों के सपनों को नई उड़ान देता है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं शैक्षणिक योजनाओं का लाभ प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने पालकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशी विद्यार्थियों का विशेष अभिनंदन किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निरूशुल्क पाठ्यपुस्तकों एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया। विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गीत, लोकनृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमुदाय ने खूब सराहा।कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों, शिक्षकों एवं जनसमुदाय को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।इसके पश्चात शासन की ‘न्योता भोज’ योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलसरा की सरपंच श्रीमती इंदु तंवर द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक न्योता भोज में सहभागिता की तथा इस पहल की सभी उपस्थितजनों ने सराहना की। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु सिंह टेकाम, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हरि कृष्णा नायक, नोडल प्राचार्य श्री कुमुद लाल डहरिया, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री प्रहलाद साहू, संकुल समन्वयक श्री हरिशंकर दिवाकर, श्री रामनारायण चौहान, श्री नंद कुमार पटेल, श्री हेमंत कुमार साहू, श्री गणेश राम प्रजापति, लक्ष्मी शरण कोसले, कुंजबिहारी टंडन, शरद कुमार काथले, गौतम कुमार बौद्ध, वीरेंद्र पांडे,शिवकुमार साहू,जयशंकर दास,मुकेश कैवर्त, अखिलेश साहू,तारकेश्वर कंवर,संतोष कर्ष उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य रामकृष्ण पाण्डेय, जय प्रकाश झा, श्रीमती सुधा कंवर, डॉक्टर रूपनारायण चंद्रा प्रधान पाठक राजेन्द्र कुमार देवांगन, मनोहर लाल पोर्ते, श्रीमती पार्वती पैकरा, श्रीमती मंजुला कैवर्त, बाबूलाल पटेल, देवनाथ पाल एवं राजकुमार साहू सहित अनेक शिक्षक मो. अमानुल्लाह , जनक राम साहू, हरिहर साहू, चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय, , शिवकुमार साहू, राकेश जगत श्रीमती राखी पाण्डेय एवं श्रीमती माला किरण एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य, पालकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी का विशेष योगदान रहा। मंच का सफल संचालन डॉक्टर रूप नारायण चंद्रा व्याख्याता हाई स्कूल बाकीसाइट एवं शिवकुमार साहू प्रधान पाठक राल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। शाला प्रवेश उत्सव ने शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं विद्यालयों से बच्चों को जोडने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश दिया।
