मित्र मिलन 2 : बचपन के दोस्तों का 40 वर्षो बाद दूसरी बार मित्र मिलन समारोह बालको के मंगल भवन मे सपन्न

कोरबा /बालको. देश की शान चरितार्थ करने वाले 70 से 90 दशक के युवा जो बालको मे विभिन्न स्कूलों मे पढ़े और यहाँ से अपने आने वाले भविष्य को निश्चित दिशा मे लेजाने हेतु भारत के विभिन्न शहर में रहते हुए देश के विकास लिए कार्य करते हुये अपना योगदान दे रहे हैं, कोई इंजीनियर तो कोई डॉक्टर तो कोई उद्योगपति, वकील, शिक्षक, व्यवसायी, शासकीय कर्मचारी अधिकारी आदि हैं। इस मिलन समारोह में सभी सिर्फ बाल मित्र थे।
इन सभी हमजोली मित्रों का मित्र मिलन समारोह बालको नगर के मंगल भवन में 20 एवं 21 जून को संपन्न हुआ। जिसमें 40 वर्ष पहले बचपन में एक साथ पढ़े लिखे और खेले दोस्तों का एक दूसरे से दूसरी बार मिलने का अवसर मिला जो आज 55 से ज्यादा उम्र के हो गए हैं लेकिन इस मिलन समारोह में सब दोस्तों में वही स्कूल के अपने बचपन को याद किया और उस गुजरे दिनों की आप बीती सुनाई।

सभी मित्र वर्तमान में महाराष्ट्र,दिल्ली, एमपी, झारखंड,उत्तर प्रदेश, बिहार,नागपुर, इंदौर, कोलकाता,पं .बंगाल और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत हैं। सम्मलेन के पश्चात् सभी मित्र अपने निवास स्थान के लिए एक नई उर्जा लेकर पुन: मिलने की उम्मीद लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
