बड़ा हादसा : बतरा बांध में पलटी नाव, 3 ग्रामीण लापता, रेस्क्यू जारी

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां 9 ग्रामीणों से भरी नाव बतरा बांध में पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि 3 ग्रामीण अब भी लापता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह पूरा मामला करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा बांध का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद सोमवार रात अंधेरे में 9 ग्रामीण मछली पकड़ने के लिए बांध में गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी नाव असंतुलित होकर पलट गई।

नाव पलटते ही अफरा-तफरी मच गई। 6 लोगों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन 3 ग्रामीण गहरे पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) मौके पर पहुंची। बचाव दल द्वारा लापता ग्रामीणों की तलाश के लिए सघन रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें और सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the word