वैशाली नगर में जनसमस्याओं को लेकर हुई बैठकः जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म-केदारनाथ अग्रवाल

कोरबा 15 जून। एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र के ग्राम वैशाली नगर में रविवार को ग्रामवासियों की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा संभाग प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान लक्ष्मण सिंह (संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य) भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने ग्रामवासियों की सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

बैठक को संबोधित करते हुए केदारनाथ अग्रवाल ने कहा, “वैशाली नगर की जनता ने जो भरोसा हम पर जताया है, उस पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। लक्ष्मण सिंह जी के साथ मिलकर हम आपकी हर समस्या का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जनता की सेवा ही हमारा पहला धर्म है।” इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह ने कहा, “केदारनाथ अग्रवाल जी के नेतृत्व में हम वैशाली नगर की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े हैं। भ्डै संगठन पूरी ताकत से आपकी आवाज उठाएगा।”

बैठक में कमलेश प्रधान (उपाध्यक्ष, कुसमुंडा परियोजना), ओम प्रकाश साहू, सोहनलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा हरिलाल यादव, गजानन यादव, माखन यादव, रामचंद्र यादव, काशीलाल, अनिल यादव, विजय यादव, राजू यादव, विकास यादव, महेश यादव, राकेश यादव, मदन गोपाल, नंद गोपाल, लक्ष्मी पटेल, जेठू दास, मधुलाल, नंदकिशोर, रूपलाल, लाल सिंह, जितेंद्र कंवर, आनंद यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण और बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं।

बैठक में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Spread the word