ट्रम्प: ईरान से समझौता हो गया है, बघई: अभी आखिरी फैसला नहीं.. नेतन्याहू: मेरे पीएम रहते परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान..!

तेहरान/वॉशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का शांति समझौते को लेकर बड़ा विरोधाभास दोनों देशों के बीच देखने मिल रहा है। एक ओर जहां ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है कि समझौते से जुड़े बिंदुओं को मंजूरी मिल चुकी है, तेहरान के साथ पीस डील पर समझौता इसी सप्ताह हो सकती है जिसके तहत ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएगा और होर्मुज भी खुल जाएगा। वहीं ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघई ने ट्रंप के बयान को खारिज करते हुए कहा कि शांति समझौते पर अभी कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है।
ट्रम्प ने किया समझौता का दावा
ओवल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा, हमने ईरान के साथ युद्ध का एक शानदार समझौता कर लिया है। उन्होंने आगे कहा, समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्ट्रेट आधिकारिक तौर पर खुल जाएगा, जो बहुत जल्द हो सकता है. शायद यूरोप में इस सप्ताह के आखिरी तक। ट्रंप ने कहा कि उनकी इजरायल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू के अलावा यूएई, कतर, सऊदी अरब, बहरीन, कुवैत और अन्य देशों के नेताओं से बात हुई है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही तुकों के राष्ट्रपति एर्दोगन से बात करेंगे।
मेरे पीएम रहते ईरान परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा- नेतन्याहू
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित समझौते की खबरों के बीच इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दो टूक कहा कि जब तक में इजराइल का प्रधानमंत्री हूं, ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस मुद्दे पर उनकी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की पूरी सहमति है। नेतन्याहू ने कहा अगर पिछले वर्षों में उनकी सरकार ने कदम नहीं उठाए होते, तो ईरान अब तक परमाणु चम चना चुका होता।
