पिग आइलैंड: जहां रहते हैं समुद्र में तैरने वाले सुअर….

नासाउ। दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी अनोखी खासियतों की वजह से लोगों को हैरान कर देती हैं। ऐसी ही एक जगह बहामास के एक्जुमा इलाके में मौजूद पिग आइलैंड है, जहां इंसानों से ज्यादा सुअर रहते हैं। इस द्वीप की सबसे दिलचस्प बात यह है कि यहां के सुअर समुद्र में तैरते नजर आते हैं। यही वजह है कि दुनियाभर से हजारों टूरिस्ट सिर्फ इन स्विमिंग पिग्स को देखने के लिए यहां पहुंचते हैं।

नीले समंदर के बीच बसे इस छोटे से आइलैंड पर सुअरों की बड़ी आबादी रहती है। पर्यटक नावों के जरिए यहां पहुंचते हैं और सुअरों के साथ पानी में उतरकर तस्वीरें खिंचवाते हैं। कई लोग इन्हें खाना खिलाते हैं, जबकि कुछ टूरिस्ट मस्ती-मजाक में इन्हें ड्रिंक्स तक ऑफर करते नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर इस जगह के वीडियो और तस्वीरें अक्सर वायरल होते रहते हैं। हालांकि, सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस निर्जन आइलैंड पर इतने सारे सुअर आए कहां से? इसे लेकर कई कहानियां मशहूर हैं।

एक कहानी के अनुसार, सालों पहलें कुछ नाविक लंबी समुद्री यात्रा पर निकले थे। उन्होंने रास्ते में खाने के लिए सुअरों को इस द्वीप पर छोड़ दिया था, ताकि लौटने पर उनका इस्तेमाल कर सकें। लेकिन, वे नाविक कभी वापस नहीं आए और सुअर यहीं बस गए। वहीं, दूसरी कहानी यह बताती है कि कई दशक पहले इस इलाके के पास एक जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस जहाज से कुछ सुअर बचकर तैरते हुए इस द्वीप तक पहुंच गए। बाद में प्रजनन के कारण इनकी संख्या तेजी से बढ़ती चली गई और पूरा आइलैंड इनका घन् बन गया।

टूरिस्टों के लिए यह जगह किसी रोमांच से कम नहीं है। समुद्र में तैरत सुअरों को देखना लोगों के लिए बेहद अनोखा अनुभव माना जाता है। लेकिन दूसरी तरफ एनिमल एक्सपर्ट्स इस ट्रेंड को लेकर चिंता भी जता रहे है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार इंसानी संपर्क और गलत खानपान जानवरों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। कई बार टूरिस्ट बोट से सुअरों को चोट भी लग जाती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया। यहां सात सुअरों की मौत हो गई थी। जांच में पता चला कि उन्होंने बड़ी मात्रा में रेत निगल ली थी, जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। इसके अलावा तेज धूप और गर्म रेत भी इनके स्वास्थ्य पर असर डालती है।

सावधानी बरतने की जरूरत

हालांकि, ये सुअर अब इंसानों के साथ काफी सहज नजर आते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि वे पूरी जंगली हैं। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

Spread the word