
कोरबा 07 जून। खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय साइकिल दिवस पर लोगों को जागरूक करने की कोशिश कोरबा में की गई इसके अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र के वॉलीबॉल ग्राउंड से घंटाघर सीएसईबी चौक होते हुए साइकिल वाले निकाल गई काफी संख्या में साइकिलिंग करने वाला वर्ग इस रैली में शामिल हुआ।
कोरबा जिले में साइकिल दिवस पर आयोजन करने के लिए सरकार से निर्देश प्राप्त हुए थे जिसका पालन किया गया. पहले से किया जा रहे प्रचार प्रसार के कारण अच्छी संख्या में लोग इकऋे हुए और रैली को सफल बनाया. रैली के मार्ग पर नारे भी लगाए गए जिससे की अधिकतम लोगों को शारीरिक फिटनेस बनाए रखना के मंत्र उपलब्ध कराए जा सकते हैं. लगभग 5 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद रैली इसी स्थान पर पहुंची यहां पर पुलिस और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारी सहित पूर्व पार्षद सुशील गर्ग की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम किया गया इस दौरान फिटनेस को लेकर बातें की गई और ईंधन संरक्षण के लिए अधिकतम समय साइकिल का उपयोग करने पर जोर दिया गया। रैली में सुरक्षा व्यवस्था को संभालने का काम एसआई रामनारायण रात्र, ईश्वरी लहरे,मनोज दुबे, श्याम भरोसे यादव, कृष्णा साहू, संजय खुंटे, पवन सिंह, फूलचंद आहिरे, राकेश साहू, संतोष सिंह और हितेश देवांगन ने किया।
