कोरबा विशेष-संक्षिप्त समाचार

मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर 04 जून को

कोरबा 03 जून 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्रामीणों के समस्याओं, मांग एवं शिकायतों के निराकरण और उन्हें शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने व लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से 04 जून को प्रातः 10 बजे से विकासखंड पाली के कलस्टर ग्राम मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी।

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने विभागीय अधिकारियों को शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

………………

स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

कोरबा 03 जून 2026/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग कोरबा एवं बालको मेडिकल सेंटर, के संयुक्त तत्वाधान में 05 जून को प्रातः 10 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा (100 बेड) में  निःशुल्क कैसर जॉच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जायेगा।  इस शिविर में कैंसर विशषज्ञों द्वारा जॉंच एवं परामर्श दिया जायेगा। स्तन कैंसर कि जांच (मेमाग्राफी द्वारा), मुख कैसर परीक्षण (ब्रश साईटोलॉजी), बच्चेदानी के मुँह की कैंसर रोग संबंधी परीक्षण (पेप स्मीयर द्वारा), बीपी ,शुगर एवं बीएमआई इत्यादि सेवायें उपलब्ध होंगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस.एन.केशरी ने बताया कि किसी भी महिला या पुरूष में लक्षण दिख रहे हैं जैसे- स्तन में गॉंठ, असामान्य गांठ या उभार, मुंह में बदलाव या आवाज में भारीपन, लगातार खांसी, निगलने में कठिनाई, सिर दर्द या बदन दर्द, ठीक न होने वाले छाले या घाव, बार-बार बुखार या संक्रमण, खून की कमी, सिकलसेल एनीमिया, थैलेसिमिया, रक्त संबंधित बिमारियां, त्वचा (स्किन) में बदलाव, मल या मू़त्र विसर्जन की आदतों में परिवर्तन, थकान व वजन में अनापेक्षित बदलाव, मासिक धर्म चक्र में बदलाव या पेट निचले हिस्से में दर्द, ये कैंसर के लक्षण हो सकते हैं।  

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत  तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों से अपील किया है कि जिन किसी व्यक्ति या परिवार के सदस्यों में उपरोक्त लक्षण दिखाई दे रहे है वे उक्त शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जॉंच करायें।

………………

आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

कोरबा 03 जून 2026/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय कोपा-48 सीट,वेल्डर-40 सीट, मोटर मेकेनिक-24 सीट,फिटर-20 सीट, विद्युतकार-20 सीट में प्रवेश सत्र 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। इच्छुक अभ्यर्थी संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के विभागीय वेबसाइट  cgiti.admissions.nic.in  में जाकर विवरणिका का भली-भांती अवलोकन कर पात्रतानुसार आवेदन कर सकते है।

……………….

जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक 05 जून को

कोरबा 03 जून 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों की विभागीय मासिक समीक्षा बैठक 05 जून को शाम 04 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आहुत की गई है। बैठक में सर्व संबंधितों को उपस्थित होने कहा गया है।

……………..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विज्ञापित विभिन्न पदों के भर्ती हेत पात्र/अपात्र की सूची जारी

08 जून तक कर सकते हैं दावा-आपत्ति

कोरबा 03 जून 2026/ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत रिक्त संविदा पदों की भर्ती हेतु 27 फरवरी 2026 तक आवेदन निर्धारित प्रपत्र में आवेदन बंद लिफाफे में स्पीड पोस्ट के माध्यम से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कोरबा में आंमत्रित किये गये थे। तत्संबंध में समस्त पदों, डेंटल सर्जन- एन.ओ.एच.पी., डेंटल सर्जन – एन.यु.एच.एम., 3.एम.ओ.- आयुष (आर.बी.एस.के.), फ़िज़ियोथेरेपिस्ट – एन.एच.एम., फ़िज़ियोथेरेपिस्ट-एन.यु.एच.एम., नर्सिंग ऑफिसर -एन.एम.एच.पी., नर्सिंग ऑफिसर-यु.ए.ए.एम., कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर,स्टाफ नर्स – एस.एन.सी.यु.,स्टाफ नर्स-एन.बी.एस.यु., रेडियोग्राफर, लेबोरेटरी तकनीशियन – एन.यु.एच.एम., लेबोरेटरी तकनीशियन-डी.पी.एच.एल./आई.डी.एस.पी., एम.पी.डब्लू.(पुरुष)- यु.ए.ए.एम., ओ.टी. तकनीशियन – एन.एच.एम., ए.एन.एम. – एन.एच.एम., काउंसेलर-एन.एच.एम., लैब असिस्टेंट-डी.पी.एच.एल./आई.डी.एस.पी., जू. सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – पी.ए.डी.ए., जू. सेक्रेटेरियल असिस्टेंट – एल.डी.सी.-यु.ए.ए.एम., सिक्यूरिटी पर्सनल-आई.सी.यु.,पद के लिये पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के सूचना पटल एवं जिला कोरबा के वेबसाईट www.korba.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है।

अभ्यर्थी अपना दावा आपत्ति संबंधी आवेदन हेतु 08 जून 2026 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक/ कोरियर के माध्यम से सायं 05 बजे तक प्रस्तुत कर सकता है, निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात प्राप्त आवेदन को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

 

Spread the word