जिले में विशेषज्ञों के साथ बढ़ी सुविधाएं, मेडिकल कालेज में लोगों को सहुलियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में प्रस्ताव मंजूर

कोरबा 31 मई। कोरबा के मेडिकल कालेज हास्पिटल की वजह से कोरबा जिले के साथ आसपास के जिलों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त हो रही है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी और संसाधन ज्यादा होने से लोगों को जहां लाभ मिल रहा वहीं उनकी पॉकिट बोझिल नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में प्रदेश से भेजे गए प्रस्ताव को मंजूर किया और मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया गया।

कोरबा के पुराने जिला अस्पताल को आवश्यक रूप से अपग्रेड करते हुए मेडिकल कॉलेज हास्पिट के रूप में संचालित किया जा रहा है। अधोसंरचना के साथ अन्य सब स्तर पर जरूरी काम किये गए। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस से लेकर भिन्न-भिन्न विभागों के लिए विशेषज्ञों को उपलब्ध कराया। इनके जरिए जटिल प्रकरणों की पड़ताल के साथ उनमें दी जाने वाली दवाएं उपलब्ध करायी गई। केमएसी के अधिक्षक डॉ.गोपाल कंवर ने बताया कि सुविधाओं को बेहतर किये जाने से प्रतिदिन हजार की संख्या में मरीजों की पहुंच हो रही है। ओपीडी में होने वाले पंजीयन बताते हैं कि लोगों को इस केन्द्र की कितनी आवश्यकता है और समय के साथ उनका भरोसा यहां की सेवाओं के प्रति बढ़ा है। हाल में ही लैबोरेट्रोरी से लेकर गहन जांच के लिए नए उपकरण प्राप्त हुए हैं।

जिला खनिज न्यास के स्तर से भी जो संसाधन मेडिकल कालेज को संसाधन मुहैय्या कराये जा रहे हैं। उनकी भूमिका भी व्यापक समुदाय को लाभन्वित कराने में दर्ज हो रही है। याद रहे प्रदेश सरकार ने कोरबा जिले के कुछ अस्पतालों को हाल में फारेंङ्क्षसक लेबोरैट्रि की सुविधा आनविल्स फार्मूले पर मुहैय्या करायी है। कहा जा रहा है कि इस वजह से बहुत सारे प्रकरणों में पेंडेसि को दूर करना आसान किया।

Spread the word