ट्रम्प ने फिर चौकाया: अपने ही सहयोगी देश वोमान को दे दी उड़ा देने की चेतावनी

वाशिंगटन (एजेंसी)। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ही सहयोगी ओमान को सीधे तौर पर सैन्य कार्रवाई की धमकी देकर सभी को चौंका दिया है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यदि ओमान ने ईरान का साथ दिया, तो अमरीका उसके खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाएगा और ओमान पर हमला करेंगे। ट्रंप ने ये बयान मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।
वाशिंगटन में मीडिया से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह ईरान और ओमान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नियंत्रित करने की अनुमति देने वाला कोई अल्पकालिक समझौता स्वीकार करेंगे तो ट्रंप का जवाब बेहद आक्रामक रहा। उन्होंने कहा कि ओमान को भी बाकी देशों की तरह ही व्यवहार करना होगा, वरना हमें उन्हें उड़ा देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वे ये बात समझते हैं, वे ठीक रहेंगे। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि जहाजों को निर्बाध आवागमन की अनुमति देने के लिए अमरीका क्या कदम उठाएगा। ट्रंप ने होर्मुज पर अमरीका की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन कोई इसे नियंत्रित नहीं करेगा।
ट्रंप ने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्ता है और यहां किसी एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। दुनिया के सभी जहाजों को यहां से गुजरने की आजादी होगी। ट्रंप ने कहा कि हम इस पर नजर रखेंगे, लेकिन इसे कोई कंट्रोल नहीं करेगा। ईरान इसे कंट्रोल करना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं होगा। यह अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र है। ओमान को भी बाकी देशों की तरह व्यवहार करना होगा, नहीं तो उसे उड़ा देंगे।
अमरीकी राष्ट्रपति का यह बयान उन रिपोर्टों के बीच आया है, जिनमें दावा किया गया है कि ओमान-ईरान के साथ कुछ हद तक समन्वय कर रहा है। ओमान को पारंपरिक रूप से क्षेत्र में अमरीका का करीबी सहयोगी माना जाता है, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने इस संबंध में तनाव पैदा कर दिया है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान को लगा था कि वह मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है। ईरान अब सिर्फ समझौता करना चाहता है।
