BEO कार्यालय में शराब पार्टी मामला: वायरल वीडियो के बाद शिक्षा विभाग की कार्रवाई, दो कर्मचारी निलंबित

Khairagarh। खैरागढ़ के BEO कार्यालय में कथित शराब पार्टी और वायरल वीडियो का मामला आखिरकार कार्रवाई तक पहुंच गया। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने और लगातार उठ रहे सवालों के बाद शिक्षा विभाग ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार BEO कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 Ravindra Singh Gaharwar और शासकीय प्राथमिक शाला संडी के प्रधान पाठक Sunil Kumar Verma को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

वायरल वीडियो के बाद मचा था हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया और समाचार माध्यमों में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें शासकीय कार्यालय परिसर में कथित रूप से शराब सेवन और अमर्यादित व्यवहार दिखाई देने का दावा किया गया। वीडियो सामने आने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था।

मामले को लेकर कई दिनों तक विभागीय स्तर पर चुप्पी बनी रही, लेकिन लगातार बढ़ते दबाव और सार्वजनिक प्रतिक्रिया के बाद आखिरकार कार्रवाई की गई।

आचरण नियमों के उल्लंघन का आरोप

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रथम दृष्टया मामला Chhattisgarh Civil Services Conduct Rules 1965 के विरुद्ध पाया गया। इसके आधार पर दोनों कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।

Spread the word