कुसमुण्डा पुलिस ने मनमानी पार्किंग मालवाहकों पर की कार्रवाई

कोरबा 25 मई। ट्रैफिक पुलिस ने कुसमुंडा के इमली छापर चौराहा में मनमानी तरीके से भारी वाहनों को पार्क करने पर सख्त कार्रवाई की। यहां कई मल्टी व्हीकल पर लॉक लगाने के साथ जुर्माना वसूल किया गया।

एक तो पहले से ही इस क्षेत्र में जाम की समस्याएं हो रही है, और गर्मी के मौसम में जनता इन कारणों से परेशान है। किसी तरह विकल्प निकालने का काम पुलिस ने किया ताकि लोगों को कुछ हद तक राहत दी जा सके। इस बीच ऐसे मामले प्रकाश में आ रहे हैं जबकि कोयला लोड गाडियों को यहां वहां खड़ा कर दिया जा रहा है। इस वजह से आवागमन में समस्याएं हो रही है और जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के दौर में कहीं पर भी घंटे से लेकर मिनट तक इंतजार करना लोगों को काफी भारी लग रहा है ऐसे में मनमानी पार्किंग सर दर्द बड़ा रही है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसी एक शिकायत पर इमली छापर तिराहा के आसपास कई गाडियों पर लाक की कार्रवाई की। कुछ देर के बाद लोग आपत्ति जताने पहुंच गए जिस पर उन्हें बताया गया की कार्रवाई का आधार क्या है और यह जरूरी क्यों है। पुलिस ने कहा कि सभी क्षेत्रों में मनमानी पार्किंग को लेकर अभियान लगातार चलेगा और इसमें किसी भी प्रकार से सहूलियत नहीं दी जाएगी।

Spread the word