कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत सिल्हाटी, सहसपुर लोहारा में हो गया चावल घोटाला, ग्रामीणों ने किया जोरदार हंगामा; हुई जाँच

कवर्धा 24 मई। कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत सिल्हाटी, सहसपुर लोहारा में उचित मूल्य के दुकान से 55 कट्टा चांवल रात को सेल्समैन एक पिंकअप में भर कर पास के गांव में ले और वहाँ बेच दिया। चावल लेने वाला गांव का ही व्यापारी था।

जानकारी के अनुसार दुकान जाने पर जब कार्डधारियों को चांवल नहीं मिला, जबकि चांवल था, तब इस बात को लेकर हड़कंप मचा। हंगामा होने पर पिकअप चालक तथा चांवल भर कर ले जाने वाले मजदूर नें गांव के लोगों को चावल अफरा तफरी संबंधी सभी बातें बताई।

ग्रामीणों द्वारा सरपंच को दुकान बुलाकर पूरा मामला बताया गया। फिर आज दिनांक को पंचायत में सभा रखा गया।खाद्य विभाग से अधिकारी व जांच दल आया। सभी कार्डधारियों से डेटा संकलन किया गया। जानकारी ली गई कि आनलाइन होने के बाद भी कितने लोगों को चांवल नहीं मिला है।

ग्रामीणों के अनुसार सबसे बड़ा मसला तो ये भी है कि साल भर से पहले माह आनलाइन करके चांवल अगले माह दिया जाता है। जैसे अप्रैल में आनलाइन करके अप्रैल का चांवल मई में दिया जाता है।बोल दिया जाता है कि आनलाइन करेंगे तब चांवल आयेगा। शक्कर का मामला सामने आया कि शक्कर पहले दो माह का आनलाइन करके एक माह का देते थे। अब तो तीन माह से शक्कर ही नहीं आया बोल दिये। शक्कर का मूल्य 17 रूपये है लेकिन कभी देते हैँ तो प्रति किलो 20 रूपये लेते हैं।

जानकारी के अनुसार महिने के 30 दिनों में उचित मूल्य दुकान केवल 12 दिन खुलता है, जिसमें सर्वर कि समस्या होती हैं। जिस दिन चांवल वितरण शुरू होता है उस दिन व्यापारी (चांवल खरीददार) का चार चक्का दुकान पहुंच जाता है और उनकी गाड़ी में चावल पहले भराता है फिर लोगों को चांवल दिया जाता है। ये सब के चलते कितनों का आनलाइन नहीं हो पाता तो कितनो को चांवल नहीं मिल पाता है।

चावल घोटाला का जिन पर आरोप लगा है उनमें – सेल्समैन अर्जुन राम बिड़ोरा और वितरक तथा आपरेटर गिरीश सोनी सिल्हाटी (अपने साथी के साथ मिलकर इन्ही के द्वारा चांवल बेचा गया है।) बताया जा रहा है। जबकि खरीददार हनीफ खान सिल्हाटी, सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम बताया जा रहा है।

Spread the word