छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की समस्त कार्यकारिणी भंग

रायपुर। आल इंडिया महिला कांग्रेस अध्यक्ष Alka Lamba के निर्देश पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कार्यकारिणियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस संबंध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी के गठन से पहले प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर की मौजूदा टीमों को भंग किया गया है।

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन में संगठन के प्रति समर्पण, सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका, जनसंपर्क, संघर्षशील कार्यशैली और जमीनी सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक, आगामी दिनों में महिला कांग्रेस में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है। संगठन स्तर पर बड़े बदलावों की तैयारी को आगामी चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Spread the word