6 बार हुई मौत, लेकिन हर बार कब्र से हो जाता है जिंदा !

दुनिया का इकलौता शख्स, जो ना मरने से है परेशान

डोडोमा। दुनिया में कई बार ऐसी घटनाएं सामने आती हैं जिन्हें सुनकर इंसान सोच में पड़ जाता है कि यह सच है या सिर्फ किस्सा. एक शख्स इस्माइल अजीजी को लोग अब “अमर इंसान” कहने लगे हैं। वजह यह है कि वह एक या दो नहीं, बल्कि पूरे छह बार मौत के मुंह से लौट चुके हैं।

6 बार हुई मौत, लेकिन हर बार कब्र से हो जाता है जिंदा !

दरअसल, इस्माइल अजीजी की कहानी की शुरुआत एक साधारण हादसे से हुई।’ एफ्रीमैक्स’ की एक डॉक्यूमेंट्री के अनुसार, वह अपने ऑफिस में थे, तभी एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गए. हालत इतनी खराब थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार टूट गया और अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब उनका शरीर ताबूत में रखकर कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था, तभी अचानक वो होश में आए और ताबूत से बाहर निकलने लगे। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर शख्स डर और हैरानी में पड़ गया।

पहली घटना के बाद लोगों को लगा कि यह सिर्फ एक संयोग था, लेकिन ऐसा नहीं था। कुछ समय बाद इस्माइल को गंभीर मलेरिया हुआ। डॉक्टरों ने फिर से उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन एक बार फिर वे वापस लौट आप्ए। इसके बाद एक भयानक कार एक्सीडेंट में वह कोमा में चले गए, हालत इतनी खराब थी कि इस बार भी उन्हें मृत मान लिया गया। लेकिन, कुछ समय बाद उन्होंने फिर से आंखें खोल दी. जैसे कुछ हुआ ही न हो।

Spread the word