जन समस्या निवारण  शिविर  का आयोजन जल्के एवं पहंदा में 07 मई और बसीबार मे 08 मई कोे
कोरबा 06 मई 2026/
सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 07 मई को प्रातः 11 बजे पोंडीउपरोड़ा विकासखंड के ग्राम जल्के एवं कोरबा क्रे ग्राम पहंदा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित की जायेगी। इसी तरह 08 मई को विकासखंड पाली के ग्राम बसीबार, 11 मई को पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम बैरा और 12 मई को पाली ग्राम चोढ़ा तथा कोरबा के ग्राम चुईया में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न होंगे।


//समाचार//अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रारंभ

कोरबा 06 मई 2026/
भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती 2026-27 हेतु भर्ती प्रक्रिया चालू है। अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा द्वारा निःशुल्क आॅनलाईन प्रशिक्षण दी जा रही है। आॅनलाईन प्रशिक्षण कार्यक्रम  04 मई से प्रारंभ हो गई है। जो 04 जून तक निरंतर जारी रहेगा


जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे आवेदक जो अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु ऑनलाईन प्रशिक्षण में भाग लेना चाहते हैं। वे ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन करा लें अथवा जिला रोजगार कार्यालय कोरबा से संपर्क करें ताकि उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण में शामिल किया जा सके।

जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों शिक्षकीय/गैर शिक्षकीय के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित

कोरबा 06 मई 2026/
कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिस स्कूल संचालन प्रबंध समिति जिला-कोरबा द्वारा जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में  शिक्षकीय  /गैर  शिक्षकीय   के रिक्त पदों पर संविदा आधार पर विज्ञापन जारी कर 06 मई 2026 से 25 जून 2026 तक ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। संविदा भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी कोरबा जिले के वेबसाईट www.korba.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है।

विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई को निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

कोरबा 06 मई 2026/
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में जिले में महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के प्रति जागरूक करने एवं समय पर जॉंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 08 मई को समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क कैसर जॉंच  एवं महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य जॉंच हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है

इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कैंसर स्क्रीनिंग (ब्रेस्ट कैंसर एवं सर्वाईकल कैंसर की प्रारंभिक जॉच, सामान्य स्वास्थ्य जॉंच, सिकलिंग, थैलेसिमिया, एनीमिया की जॉंच, रक्त चाप और मधूमेह का परीक्षण) तथा महिलाओं की अन्य शारीरिक समस्याओं एवं प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित स्त्रीरोग विशेषज्ञों द्वारा परामर्श दिया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में कंैसर जैसी बिमारियॉं तेजी से बढ़ रही है, लेकिन समय पर जॉंच और सही उपचार से इन्हें काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जॉंच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत एवं  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की महिलाओं से आग्रह किए हैं कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य की जॉंच अवश्य कराएं तथा दूसरों  को भी इसके लिए प्रेरित करें।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व “अटूट आस्था के 1000 वर्ष” के उपलक्ष्य में पाली शिव मंदिर में विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन

कोरबा 06 मई 2026/
भारत सरकार, संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली तथा सचिव, संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार 11 मई 2026 को सोमनाथ में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में एक विशेष राष्ट्रीय शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में कोरबा जिले में भी आयोजन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक तैयारी की जा रही है। कोरबा में पाली शिव मंदिर में इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर स्थित शिव मंदिरों में भक्ति-पूर्ण सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा

इसके अतिरिक्त जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत सोमनाथ संवाद, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा अन्य सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित की जाएगी, ताकि छात्रों और युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Spread the word