ब्रेकिंग: फोंक नदी में दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल, देखिये वीडियो

फोंक नदी मे दर्दनाक हादसा, चार लोगों की मौत, दो घायल

कवर्धा. पांडातराई से करीब 2 किलोमीटर दूर बिलासपुर से कवर्धा रोड फोंक नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां बिलासपुर पासिंग एक कार अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायपुर बिरगांव क्षेत्र के निवासी बताएं जा रहे हैं.

घटना 3 मई की रात करीब 10.30 बजे की बताई जा रही है.

Spread the word