कटघोरा पुलिस ने किया एक साल पुरानी चोरी का खुलासाः 6 आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख का मशरूका बरामद

कोरबा 02 मई। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की बड़ी वारदात का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई में चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने करीब 10 तोला सोने-चांदी के जेवरात और नगदी पार कर दी थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी थी।

पुलिस ने पहले दो आरोपियों अमित खांडे और गौतम कुमार जांगड़े को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर 4 अन्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीः-
▪ अमित खांडे
▪ गौतम कुमार जांगड़े
▪ सुशील शुक्ला
▪ गणेश दास
▪ अनिल नामदेव
▪ हिमेश सोनी (व्यापारी), निवासी चांपा

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने चोरी किए गए जेवरात व्यापारी हिमेश सोनी को बेच दिए थे। पुलिस ने चांपा क्षेत्र से सभी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सोने का मंगलसूत्र लॉकेट, चांदी की पायल, लगभग 3 तोला सोने का बिस्किट, नगदी रकम और अन्य जेवरात समेत करीब 8 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।

Spread the word