SECR की बड़ी घोषणा: 18 ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले—यात्रियों को होगी परेशानी

बिलासपुर। South East Central Railway (SECR) जोन ने मेंटनेंस कार्य के चलते 18 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई 2026 के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी।

इसके अलावा 2 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, जबकि करीब 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इस फैसले से बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, रायगढ़ और गेवरा रोड से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मेंटनेंस के कारण लिया गया निर्णय

रेलवे के अनुसार, नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) पर मरम्मत कार्य किया जाना है, जो करीब 20 दिनों तक बंद रहेगा। इसी कारण 10 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

वहीं रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है, जिससे 8 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित होंगी।

इन ट्रेनों के बदले रूट

11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई को अपने पुराने मार्ग (जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-इतवारी) की बजाय नए मार्ग (जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी) से चलेगी।

इसी तरह 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई को नए मार्ग (इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर) से संचालित की जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Spread the word