हत्या मामलों की जांच में बदलाव, आईजी ने दिया अधिकारियों को ‘स्मार्ट विवेचना’ प्रशिक्षण

कोरबा 29 अपै्रल। बिलासपुर रेंज में हत्या जैसे गंभीर मामलों की जांच को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। इस दौरान ।ैच् से लेकर उपनिरीक्षक स्तर तक के अधिकारी वर्चुअल मोड में शामिल हुए।

आईजी ने स्पष्ट किया कि अब सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, बल्कि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दोषसिद्धि सुनिश्चित करना पुलिस की प्राथमिकता होगी। इसके लिए 124 बिंदुओं की चेकलिस्ट लागू की गई है, जिसका पालन हर केस में अनिवार्य होगा।

नई व्यवस्था के तहत ‘ई-साक्ष्य’ ऐप से वीडियोग्राफी, क्राइम सीन का वैज्ञानिक प्रबंधन, डिजिटल और साइबर फॉरेंसिक जांच, डीएनए साक्ष्य और साक्ष्यों की चेन ऑफ कस्टडी पर विशेष जोर दिया जाएगा।

आईजी ने निर्देश दिए हैं कि अप्रैल 2026 के बाद दर्ज सभी हत्या मामलों की जांच इसी नई कार्यप्रणाली के तहत की जाए, ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

Spread the word