एनटीपीसी पर वार्षिकी राशि रोकने का आरोप, भू-अर्जन के बाद मुआवजा मिला, लेकिन 5.50 लाख की वार्षिकी नहीं-कलेक्टर से शिकायत

कोरबा 28 अपै्रल। जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम लोतलोता निवासी कन्हैयालाल ने एनटीपीसी प्रबंधन पर वार्षिकी (इम्यूनिटी) राशि नहीं देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि ग्राम घमोटा स्थित उनकी और उनके पुत्र की जमीन छज्च्ब् द्वारा अधिग्रहित की गई थी, जिसका मुआवजा तो मिल चुका है। लेकिन प्रत्येक खाते पर मिलने वाली 5.50 लाख रुपये की वार्षिकी राशि अब तक नहीं दी गई है, जबकि अन्य खाताधारकों को यह भुगतान किया जा चुका है।

पीड़ित का कहना है कि पहले जारी सूची में उनके खातों को शामिल किया गया था, लेकिन बाद में पुनर्वास सूची से हटा दिया गया। इस मामले की शिकायत पहले भी 9 जनवरी 2024 को की गई थी, लेकिन अब तक जांच नहीं हुई। कन्हैयालाल ने कलेक्टर से मांग की है कि एनटीपीसी प्रबंधन को निर्देशित कर दोनों खातों की वार्षिकी राशि जल्द दिलाई जाए।

Spread the word