शादी से पहले युवती की मौत, गर्भपात की दवा लेने की आशंका

कोरिया। जिले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवती की शादी 24 अप्रैल को होने वाली थी और घर में शादी की रस्में चल रही थीं।
बताया जा रहा है कि 22 अप्रैल को युवती ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार युवती गर्भवती थी और गर्भपात की दवा लेने की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
