चोरी के सामान सहित आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 27 अपै्रल। आजाद नगर क्षेत्र में पिछले दिनों एक मकान में घुसकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
एक निजी कंपनी में काम करने वाला रशीद खान पिछले दिनों आवश्यक कार्य से अपने गृह प्रदेश बिहार गया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार निधि अपने महंगे आभूषण रसीद के पास रख दिए थे ताकि सुरक्षित रहें। इस बीच रसीद के बिहार जाने के दौरान घर पर चोरी की घटना हुई जिसमें लगभग 10 लाख के आभूषण पार हो गए। बालको नगर पुलिस ने पीडि़त पक्ष की सूचना पर चोरी का मामला दर्ज करने के साथ जांच पड़ताल शुरू की। इसमें अलग-अलग एंगल को शामिल किया गया और गुप्तचरों से भी जानकारी हासिल की गई।
आखिरकार पुलिस के हिस्से में सफलता आई है। सूत्रों के अनुसार अमित देवांगन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह निगरानी बदमाश कैटेगरी में रखा गया है और पहले भी उसके विरुद्ध कुछ मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि अमित के कब्जे से रसीद खान के घर से चोरी किया गया काफी सामान बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटनाक्रम को लेकर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
