ग्रामीण क्षेत्रों में कमल फूलों की पैदावार से किसानों को हो रहा लाभ

कोरबा 24 अपै्रल। कोरबा। उम्मीद से कहीं ज्यादा कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कमल फुल की पैदावार करने वाले किसानों को आशातीत फायदा हो रहा है। चकामार, बुंदेली, गोढ़ी, मसान और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों ने सरकारी तालाबों को लीज पर लेकर यहां सिंघाड़ा के साथ कमल फूल का उत्पादन शुरू किया है।

मुख्य रूप से दीपावली और उसके आसपास के दिनों में इन चीजों की उपयोगिता होती रही है। लेकिन अब विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे हैं धार्मिक अनुष्ठानों में कमल फूल की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसकी अच्छी कीमत उत्पादन करने वाले वर्ग को प्राप्त हो रही है जिससे न केवल उनका उत्साह बड़ा है बल्कि अपने कार्यक्षेत्र को और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है । उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर दीपावली में ही ऐसे फूल लक्ष्मी पूजा में काम आ रहे थे लेकिन अब दूसरे इलाकों से जो मांग बनी हुई है उसने हमें प्रोत्साहित किया है।

Spread the word