CSEB प्लांट से 300 मीटर कॉपर केबल चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र स्थित CSEB प्लांट के एबीबी यार्ड से पावर केबल चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से करीब 300 मीटर तांबा (कॉपर) केबल वायर जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 75 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में—

  • सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43 वर्ष), निवासी राजीव नगर दर्री
  • विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष), निवासी धनवार पारा कल्मीडुग्गु दर्री
  • जान सिंह प्रधान (26 वर्ष), निवासी पुरानी बस्ती दर्री

शामिल हैं। वहीं, मामले में किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू और एक अन्य युवक अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 ऐसे दिया वारदात को अंजाम

प्रार्थी कमलकांत ठाकुर ने 22 अप्रैल 2026 को थाना दर्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोरों ने CSEB प्लांट के एबीबी यार्ड से करीब 300 मीटर पावर केबल चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत धारा 303(2) BNS में केस दर्ज कर जांच शुरू की।

Spread the word